भारतीय जनता पार्टी की ओर से वीर बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके अलावा चकवा स्थित एक निजी विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गयी। प्रभात फेरी काशी नरेश महाविद्यालय से होकर कृष्ण कोचिंग विद्यालय ज्ञानपुर तक पहुंचा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि यह दिवस गुरु गोविंद सिंह के छोटे पुत्रों साहब जादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। 9 और 7 साल की उम्र में इनको इन युवाओं को जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया था। बताया कि मुगल शासकों ने जिस तरह से देश के ऊपर अत्याचार किया था। कई हजार लोगों ने देश के लिए शहादत और कुर्बानियां दी थी, तब जाकर देश आजाद हुआ। यह दिवस हमें वीर शहाबजादों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।