पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने 121 लोगों को खोए मल्टीमीडिया मोबाइल को सौंपा। जिसे पाकर मोबाइल धारकों ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार जताया। एसपी कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल चोरी होने और खोने की शिकायत किया था। जिस पर एसपी ने सर्विलांस एवं स्वाट टीम को खोजबीन के लिए लगाया। गठित टीमों ने अथक प्रयास के बाद 121 मोबाइल को बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 21 लाख रूपये है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी के साथ एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद करने वाली टीम में मो. शाबान, इमरान खा, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, उपेंद्र चंदेल, सुनील पाल आदि रहे।