फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप; VIDEO

ऊंज के कोइरौना थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे राजकुमारी (25) पत्नी विकास बंद की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया। खरगपुर निवासी विकास बिंद की शादी गोपीगंज के पूरेदीवान निवासी राम कैलाश बिंद की बेटी राजकुमारी से हुआ था। वह प्रयागराज के भीटी के एक विद्यालय में झाड़ू लगाने का काम करती थी। सोमवार को दोपहर में उसका शव कमरे में मृत हालत में मिला। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पति कामकाज नहीं करता था। जिससे राजकुमारी ही कामधाम कर परिवार का खर्चा चलाती। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें