ज्ञानपुर में अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान को धार दे रही है। गैंगस्टर अपराधियों के अवैध संपति जब्तीकरण की कार्रवाई के तहत शनिवार को गांजा तस्करी में लिप्त गैंगलीडर सर्वजीत उर्फ छोटेलाल बिंद, गैंग के सक्रिय सदस्य लल्लू कुमार बिंद निवासी दयाराम डेहरिया के खिलाफ कार्रवाई की। गांजा तस्करी जैसे समाज विरोधी आपराधिक कृत्यों के अर्जित अवैध धन से निर्माणाधीन पक्का मकान जब्त कर दिया। जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ है। जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की ओर से गैंगस्टर एक्ट में राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के आदेश के तहत पुलिस ने जब्त किया।