नगर के प्राचीन उदासीन अखाड़ा मंदिर परिसर में शुक्रवार को भगवान विष्णु माता लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधिवत मंत्रोचार के बीच विद्वान आचार्यों की देखरेख में कर मूर्ति स्थापित कराई गई। इसके पूर्व नगर में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाल भगवान की मूर्ति को नगर का भ्रमण कराया। नगर के अंजही मोहाल स्थित उदासीन अखाड़ा परिसर में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी के विग्रह की स्थापना कराई गई। मुख्य जयमान के रूप में दिनेश उमर वैश्य राजू अपनी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके पहले निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं के साथ व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। भक्ति गीतों के बीच झूमते भक्त जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के आगे-आगे रंग बिरंगी झांकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति विराजमान रही। जिसे देख भक्त अपलक निराहते रहे। नगर भ्रमण के उपरांत कलश यात्रा उदासीन अखाड़ा मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुई। जहां प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, रमेश कौशल, मुन्ना जायसवाल, सभासद कोमल मोदनवाल, अनीता देवी, राजकुमारी देवी, प्रज्वल गुप्ता, साक्षी उमर आदि रहे।