भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में रविवार की रात मां की डांट से नाराज इंटरमीडिएट की छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सोमवार की सुबह गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी।