गोपीगंज में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर पुलिस ने शनिवार को गांधीगिरी का तरीका अपनाया। गोपीगंज के बड़ा चौराहा पर यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने लोगों को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को माला पहनाया और उन्हें आगे से नियमों का पालन करने की नसीहत दी। नवंबर माह में यातायात की टीम ने पूरे माह अभियान चलाकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। इसके बाद भी तमाम लोग ऐसे रहे, जो यातायात नियमों को लेकर लापरवाही बने हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों को समझाने के लिए गांधीगिरी का रास्ता अपनाया। शनिवार को टीम ने बड़ा चौराहा पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों का माला पहनाकर सम्मान किया। यातायात प्रभारी ने उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट लगाने की हिदायत दी। कहा कि जीवन अनमोल है। इसकी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के साथ हेलमेट लगाने के उपरांत ही बाइक लेकर घर से निकलें।