फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, युवाओं में उत्साह, सीखा पुल और टेंट निर्माण

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स- रेंजर्स के पांच दिवसीय निपुण प्रशिक्षण में रविवार को प्रशिक्षुओं को बारीकियां सिखाई गई। शिविर का शुभारंभ रोवर्स- प्रभारी डॉ. महेंद्र यादव ने ध्वज शिष्टाचार से किया। उन्होंने कहा कि रोवर्स- रेंजर्स को अपने अंदर सेवा भाव जागृत कर राष्ट्रीय भावना से समाज सेवार्थ आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक कार्य के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर के नियम का पालन करते हुए पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर श्रेष्ठ नागरिक बनने का संकल्प लेकर अपनी कमियां दूर कर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. राजेश यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण रोवर्स- रेंजर्स को अनुशासित रहकर सीमित संसाधन में जीवन जीने की कला सिखाता है। अनुशासन ही जीवन की वह पूंजी है जो मानव के प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। शिविर में आज रोवर्स- रेंजर्स को सीटी के संकेत, कैम्पिंग, टेंट एवं पूल निर्माण, अनुमान लगाने के विषय में बताया गया। रसायनशास्त्र विभाग के डॉ. अभिमन्यु यादव ने समय प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें