फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान बढ़ाएं अपनी आय, घरांव में जिलास्तरीय रबी उत्पादता गोष्ठी संपन्न

कृषि भवन घरांव में सोमवार को जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं तिलहन मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक विधि एवं तकनीकी रूप से खेती करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। कहा कि कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों की तरफ से बताई गई तकनीकी को खेतों में अपनाएं। इससे उत्पादन बढ़ाने में लाभ मिले। कृषकों की अच्छी प्रजाति के बीज का चयन कर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुति के आधार पर उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह पराली को न जलाएं, बल्कि उसे सड़ा दें। जिससे खेत की उर्वरता बढ़ सके और उत्पादन को बढ़ाया जा सके। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने मृदा की जीवाश्म कार्बन को बढ़ाने एवं उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि रबी सीजन की बुआई शुरू हो गई है। मेले के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। कहा कि पराली जलाने की बजाए किसान खेत में आधा किलो यूरिया डालकर पलेवा कर दें। इससे पराली सड़ जायेगी और जीवाश्म कार्बन की मात्रा बढ़ेगी। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि उर्वरक एवं बीज की कोई कमी नहीं है। किसान समितियों और कृषि बीज भंडारो पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें