फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के संभाजन एवं संशोधन को लेकर एडीएम की बैठक, VIDEO

जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम (वि.रा.) शुभांगी शुक्ला ने मतदेय स्थलों के संभाजन, संशोधन एवं समायोजन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने आयोग के दिशा निर्देशों को राजनीकि दलों के साथ साझा की। बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का संभाजन किया जाएगा। वहीं निर्धारित मानक से कम मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का तार्किक परीक्षण करके उसी परिसर या पास के मतदेय स्थलों में समायोजन किया जाएगा। जर्जर अथवा अस्थायी भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थायी एवं सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित किया जाए। भौतिक सत्यापन के उपरांत यदि आयोग के दिशा-निर्देशों पर किसी पार्टी संशोधन या परिवर्तन चाहते हैं तो 12 जुलाई तक लिखित प्रस्ताव दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें