औराई कोतवाली पुलिस ने मंदिरों में घंटा चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस को देखकर उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 18 पीतल घंटा बरामद की। दोनों मिलकर 20 मार्च की रात को पहलवान बीर मंदिर से छोटे-बड़े कुल 30 पीतल का घंटा चोरी किए थे। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि औराई कोतवाली के उपरौठ गांव स्थित पहलवान वीर मंदिर से चोरों ने 20 मार्च की रात को दर्जनों की संख्या में घंटा चोरी कर लिए। यह सभी घंटे पीतल के थे। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर से घंटा चोरी करने वाले चोर उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस ने शातिर चोर सर्वेश गिरी निवासी उपरौठ को उगापुर हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस बीच उसका साथी प्रद्मुम गिरी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 18 घंटे बरामद किए। उसने बताया कि वह गांव निवासी प्रद्मुम के साथ मिलकर मंदिर से 30 घंटा चोरी किए थे। वह दोनों उसे गांव निवासी धर्मेन्द्र के साथ मिलकर बेचने वाले थे। इस बीच पकड़े गए। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दोनों की तलाश की जा रही है। दोनों के अपराधिक रिकार्ड को तलाशा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वालों में औराई उपनिरीक्षक वीरबहादुर चौधरी, हेड कांस्टेबल राजेश प्रधान, कमलेश सिंह यादव, पवनेश राय इमरान अहमद आदि रहे।