जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें वाराणसी संकुल की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 36 बालक और 36 बालिकाओं का चयन संभाग स्तरीय टूर्नामेंट के लिए किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन ने बताया कि वाराणसी संकुल के मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही के खिलाड़ियों ने दो दिनों तक पसीना बहाया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17,19 के बालक और बालिका वर्ग में 12-12 के हिसाब से कुल 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दो दिवसीय ट्रायल में सोनभद्र, अंबेडकर नगर और भदोही के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग के खिलाड़ी नवोदय विद्यालय अलीगढ़ और बालिका वर्ग नवोदय विद्यालय मऊ में क्षेत्रीय संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 19 अप्रैल को होने वाले खेलकूद में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। इस मौके पर उप प्राचार्य वैजयंती तिवारी, डॉ. एसडी मिश्र, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, अरविंद विश्वकर्मा, बिंदू मौर्या, प्रियंका श्रीवास्तव, खुशबू राय, अरुण कुमार, रज़ी सिद्दीकी, ओम प्रकाश आदि रहे।