एडीजी गोरखपुर जोन के निर्देश, डीआईजी बस्ती रेंज के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शांति यादव ने किया। इस दौरान प्रियंका वर्मा, श्यामा पाठक, सुमन यादव, रश्मि सिंह एवं कंचन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।