जिले में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक कैली, पीएचसी नरहरिया और बरदहिया समेत 50 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. एके चौधरी के अनुसार, अभियान के तहत कुल 674 लोगों का टीकाकरण किया गया।