फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परिक्रमा से लौट रहे तीन साधुओं की पिकअप की चपेट में आकर मौत, चालक हिरासत में

रोहित सिंह Updated Wed, 15 May 2024 04:30 PM IST

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परसा लकड़मंडी मार्ग पर बुधवार सुबह 6:30 बजे हादसा हो गया। रायपुर गांव के पास 84 कोसी परिक्रमा के अंतिम पड़ाव स्थल मख क्षेत्र मखौड़ा से हवन पूजन कर वापस कटरा कुटी धाम लौट रहे साधु संतों के जत्थे को उनकी ही टोली के पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। तीन संत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संतों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के द्वारा श्री राम अस्पताल अयोध्या पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें