शहर में बेखौफ चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी के पास स्थित पूजन भंडार की दुकान में शटर में जैक लगाकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस केस दर्ज कर चोरी करने वाले की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। मालवीय रोड पर रौता चौराहे के पास राम कमल सिंह का प्रज्ञा पूजन भंडार के नाम से पूजा सामग्री की दुकान है। राम कमल सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पूरे दुकान का शटर बन्द करके और समान सुरक्षित रख कर अपने घर चले गए थे। रात्रि लगभग 12 से एक बजे के बीच अज्ञात चोर ने दुकान का शटर किसी मशीन से खोलकर दुकान में घुसकर गल्ले में रखा लगभग 50 हजार रुपये चोरी कर लिया।