जिले के रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत पकडी से पिरैला को जोडने वाली गांव के बीच से होकर गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग की दो किमी की सड़क पकडी गांव मे जगह जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसमें बारिश का पानी जमा हो जाने से सड़क में छोटे छोटे तालाब बन गए है। जिसमें से आने जाने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुर्जुगों और महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। सड़क खराब होने से तमाम छोटे बच्चे स्कूल नही पहुंच पा रहे है।