पुलिस लाइंस सभागार में यूपी-112 कर्मियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, एवं प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। छठ पूजा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने तथा सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर ने डायल 112 कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्हें घाटों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त, महिला अपराध रोकथाम, चेन स्नेचिंग व छेड़खानी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।