छावनी थाने के सेवरा लाला गांव के पास बच्चों से भरी वन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें सवार 13 बच्चे घायल हो गए। घायलों को हर्रैया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अमोड़ा निवासी वैन चालक सोनू सुबह 7:30 बजे सेवरा लाला गांव से 17 बच्चों को लेकर किंग लेट मिशन स्कूल अमोढ़ा जा रहा था। एक किमी जाने के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। बच्चों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।