अनुसूचित जाति की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बता दें कि रविवार को थानाक्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची के साथ सुबह करीब 11 बजे फेरी लगाकर लच्छी-पापड़ी बेचने वाले युवक ने सूनसान जगह पर उसके नाजुक अंग के साथ छेड़छाड़ की थी।