लालगंज थाने पुलिस ने अग्निकांड के दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी पचीस हजार का इनामिया भी बताया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर लालगंज बाजार में तीन मार्च की रात दुकानों में आग लगा दी थी। जिससे किराना की दुकान समेत तीन गिमटियों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था।