फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

पूर्वांचल का सबसे बड़ा कांवड़ उत्सव मंगलवार को समाप्त हुआ। बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर में दस लाख से अधिक शिवभक्तों ने अटूट श्रद्धा के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यहां सोमवार की रात दस बजे के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया। 70 किमी दूर अयोध्या से कांवड़ लेकर पैदल आने वाले शिवभक्त मंदिर में लाइन में लग गए। जलाभिषेक का सिलसिला मंगलवार को दिन भर चलता रहा। वहीं जिले भर के शिवालयों में 15 लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। इस दौरान जिले भर के शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें