थाना छावनी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहलाकर भगाने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केस दर्ज कर आरोपी अरुण चौहान निवासी लोनियापार, थाना छावनी को रामजानकी तिराहा एनएच-28 पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। साथ ही लगभग 15 वर्षीय अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया। अपहृता को बयान हेतु सीडबलूसी बस्ती भेजा गया है।