बस्ती के बनकटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत हल्लौर नगरा में पंचायत सहायक पद से हटाई गई मनीषा कुमारी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पंचायत सहायक यूनियन प्रदेश उपसचिव मोनू भारती के साथ उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। मनीषा का कहना है कि 2021 में आरक्षण और मेरिट के आधार पर उनका चयन हुआ था। जिला प्रशासन ने इसे मंजूरी भी दी थी। प्रशिक्षण के बाद वह नियमित रूप से काम कर रही थीं और पोर्टल पर उपस्थिति भी दर्ज करा रही थीं।