दो महंतों की लड़ाई में नगर थाना क्षेत्र के कठार जंगल हनुमान मंदिर पर ताला लटक रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जबकि ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह नौ बजे किसी एक गुट के लोगों ने मंदिर पर ताला लगा दिया। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन करके वापस चली गई।ग्रामीणों ने जब मंदिर पर ताला लगने की बात एसएचओ को बताया तो वह भी गम्भीरता से नहीं लिये।मंदिर पर ताला लगने से गांव के दर्जनों श्रद्धालु पूजा पाठ करने से वंचित रह गए।