अयोध्या राम मंदिर चंदा प्रकरण को लेकर शुक्रवार को हरैया तहसील परिसर में हरैया तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे संवेदनशील प्रकरण की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे देश के सामने सत्य सामने आ सके और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो।