बस्ती के गौर थाना क्षेत्र की टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत कुआनो नदी के गटरा पुल, बराहछत्तर और महादेवा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी।