शुक्रवार को शास्त्री चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला जलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी एवं शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगें और अपने बयान वापस लें।