नगर बाजार थाना क्षेत्र के बिरऊपुर गांव स्थित बहन के घर एक दिन पहले बुधवार को गृह कलह सुनकर उसका भाई भी पहुंच गया। बहन ने रोते हुए पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। जिस पर भाई आग बबूला हो गया। उसने गुस्से में अपने जीजा के ऊपर पिस्टल तान दी और मारने- पीटने लगा। परिवार के लोगों ने पिस्टल सहित उसे पकड़कर पुलिस को बुलाया। पुलिस आरोपी भाई के अलावा पिस्टल उपलब्ध कराने वाले उसके दोस्त को भी अगले दिन बृहस्पतिवार को स्कार्पियों वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।