समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ और उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ज़ोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद, बस्ती स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी का पुतला भी दहन किया गया।