देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में रहने वाले अपना जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बस्ती आगमन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया। वह पिछड़ा अति पिछड़ा सम्मेलन में शामिल होने एक मैरिज हॉल में आ रहे हैं। बजरंग दल के मनमोहन त्रिपाठी ने बताया कि पहले ही वीडियो जारी करके आगाह कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बड़े वन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।