जनपद में राज्यपाल आगमन से जाम में फुटहिया के पास एंबुलेंस फंसी रही। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फुटहिया चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने कई बार पुलिसकर्मियों से रास्ता दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किसी ने ध्यान नहीं दिया। करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता की परेशानियों का भी ध्यान रखना चाहिए।