फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सॉफ्टवेयर के बाद बस्ती के प्रधान डाकघर में काम काज ठप

बस्ती के प्रधान डाकघर में कामकाज के लिए नया सॉफ्टवेयर लांच होने के बाद से ही काम काज ठप है। बड़ी मुश्किल से कुछ काम हो रहे है। पहले जहां एक दिन में 250 से 300 रजिस्ट्री हो जाती थी, अब केवल 30-35 रजिस्ट्री ही हो पा रही है। डाक वितरण का काम किसी तरह से मैनुअल कराया जा रहा है, जबकि डाकघर से लेन देन पूरी तरह ठप है। रजिस्ट्री करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। बस्ती प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नेटवर्क स्लो होने के कारण यह समस्या आ रही है। जैसे ही नेटवर्क स्पीड से काम करने लगेगा सब कुछ ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें