फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अपराध एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना हर्रैया में दर्ज मुकदमे और उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अंकित सिंह निवासी ग्राम भदावल कला, हाल पता वार्ड नंबर-14, रामलीला नगर, थाना हर्रैया को शनिवार सुबह करीब 3:10 बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें