फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मायके आई युवती को युवक ने मारा चाकू, घायल- गंभीर हालत में सीएचसी में कराया भर्ती

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के उभाई गांव में मायके में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई महिला पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भेजा गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, उभाई निवासी युवती की कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट बाजार के रामपुर गांव में शादी हुई है। उसका पति दिल्ली के सुभाष नगर में रहता है। उसी कार्यक्रम में पहुंचे नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार निवासी युवक ने रविवार को शाम अचानक उसके पास पहुंचा और चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी हासिल करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें