फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्बला में हुई शहादत की याद में ताजिये व अलम का निकाला गया जुलूस

नवासये रसूल इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में हुई शहादत की याद में शुक्रवार को गांधीनगर में ताजिये व अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सोगवारों ने शहादत को याद करते हुए नौहा पढ़ा और मातम किया। कुछ युवाओं ने जंजीरों व छुरियों का मातम कर यह बताने का प्रयास किया कि अगर हम भी कर्बला के मैदान में होते तो अपनी जान इमाम हुसैन पर न्यौछावर कर देते। जुलूस इमामबाड़ा खुर्शेद मंजिल, निकट ईदगाह गांधीनगर से शुरू हुआ। ‘या हुसैन’ की सदाएं बुलंद करते हुए लोग यहां से इमामबाड़ा शाबान मंजिल पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें