बरेली के होटल राजमहल में शनिवार को शाहजहांपुर की नाबालिग छात्रा को फर्जी आधार कार्ड से कमरा दिलाने वाले दूसरे समुदाय के कॉस्मेटिक व्यापारी फैयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैयाज पर बेटी को झूठे प्रेमजाल में फंसाने व होटल में दुष्कर्म की नीयत से ले जाने का आरोप है। उसकी कार भी सीज की गई है।