बरेली के आंवला क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर छोटा उर्फ रिजवान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। एक सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिजवान पर 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह गोकशी के मामले में वांछित था। शनिवार रात पुलिस को रेकी की सूचना मिली थी, जिस पर घेराबंदी के दौरान उसने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।