फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार को गोली मारने का वीडियो, कुली ने की थी वारदात

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर 11 फरवरी की शाम हुई पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी नौबत यादव अनुज को गोली मारने के बाद पार्सल केबिन में घुसकर उनके भाई अतुल पांडेय को गोली मारते दिख रहा है। आरोपी ने तख्त पर सो रहे अतुल के कूल्हे पर गोली मारी थी। बता दें कि अनुज और अतुल दोनों भाई प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। दोनों ने पार्सल का ठेका ले रखा था। हत्यारोपी नौबत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें