उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बरेली में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा अस्पतालों को आपूर्ति किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। मौर्य ने इसे प्रदेश स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को परेशान न करने और सरकार की छवि सुधारने पर जोर दिया। तहसील, थाना और ब्लॉक में सुधार पर भी बल दिया गया।