बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास आसमां और साले आदिल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गया था। आरोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर आसमां के मायकवालों ने संतुष्टि जाहिर की। पिता नन्हें खां ने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके किए की सजा मिली है।