बरेली में उर्स-ए-रजवी के समापन पर मध्य प्रदेश में विवादित बयान के चलते गिरफ्तार मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई की मांग को लेकर कुछ अकीदतमंद बैनर और फ्लैक्स लेकर नारेबाजी करते हुए उर्स स्थल पर पहुंच गए। इस पर उलमा ने उनको खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि हम सलमान अजहरी के साथ हैं, लेकिन बैनर लेकर लड़ाई नहीं जीती जाती। पहले अपनी मस्जिदों को तो आबाद करो। सब्र का दामन पकड़ो, हम पहले भी साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। अगर इस्लाम की खुशहाली चाहिए तो मस्जिदों को आबाद कर दो। हमारे सामने अभी बहुत सारे मसले हैं, जिनसे लड़ना पड़ रहा है।