फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Exam: बरेली में 34 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा संपन्न, दूसरी पाली ढाई बजे से शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को बरेली जिले में बनाए गए 34 केंद्रों पर कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बरेली कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसमें पहले विद्यार्थियों की जांच की गई और बेल्ट, कड़ा, घड़ी आदि उतरवा दी गई। इसके बाद समस्त परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक से शत प्रतिशत उपस्थिति लगवाकर ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा के कुशल संचालन के लिए 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रवार तैनात किया गया। इसके अलावा, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तीन स्टेटिक और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व दल में भी रखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें