कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के लिए अमेरिका की मध्यस्थता पर सवाल उठाया है। इस पर यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उस समय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सिर्फ बात करने तक सीमित रहता था, लेकिन भाजपा सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। बरेली में सोमवार को पत्रकारों के सवाल पर परिवहन मंत्री ने यह बयान दिया। हालांकि पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों शहीद का दर्जा न मिलने वाले अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने चुप्पी साध ली।