बरेली में मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सेप्टिक टैंक और सीवर की सफाई में लगे 50 कर्मचारियों को टूल किट का वितरण किया। उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और नगर निगम के सहयोग से जीआईसी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के मंच पर महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पीलीभीत के भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, विधान परिषद के सदस्य कुंवर महाराज सिंह समेत कई राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे।