बरेली में प्रेमनगर थाना पुलिस ने बुधवार रात रेलवे हॉस्टल के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि दोनों बदमाश मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूट व छिनैती की वारदात करते थे। एक महिला से कुंडल लूट की वारदात भी कबूल की है।