बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान (35) और दानिश कुरैशी (26) घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। ये आरोपी तीन अप्रैल को दर्ज पशु तस्करी के एक मामले में वांछित थे। फरार आरोपी आरिफ की तलाश जारी है।