फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट मामले में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक समेत तीन गिरफ्तार

बरेली में आईवीआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ की साइबर मामले में लखनऊ की रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के निदेशक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी लखनऊ के और एक बरेली का निवासी है। पुलिस को तीन मोबाइल, आधारकार्ड, पैनकार्ड और क्रिप्टो वॉलेट मिला है। एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट मामले में जेल भेजे गए ठगों से मिली जानकारी व खातों की जांच के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र निवासी रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के निदेशक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी प्रदीप कुमार सिंह, थाना वजीरगंज निवासी महफूज और बरेली के थाना बारादरी निवासी अमान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें