बरेली में 44वें वाल्मीकि सद्भावना मेले में बृहस्पतिवार को स्टार नाइट की धूम रही। इसमें गायक अरुण बख्शी के गानों पर युवा थिरकते रहे। मेले में पहुंचे लोगों ने स्टॉलों पर खरीदारी की। गायक अरुण बख्शी ने मैं चला, मैं चला..., तुन्ना, तुन्ना..., दुनिया की ठा ठा ठा..., रंग बरसे... जैसे गीतों से समा बांध दिया। रैपर आदित्य के गानों पर युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं। जेपी म्युजिकल ग्रुप के गानों पर दिल्ली से आए कलाकारों ने समा बांधा। मुंबई के डांस ग्रुप ने नृत्य की प्रस्तुति दी। जयपुर से आए पंडित राम प्रसाद शर्मा ग्रुप ने राजस्थान की लोक संस्कृति के कार्यक्रम राधा-कृष्ण रासलीला व मयूर नृत्य का मंचन किया।