फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हाईवे पर हंगामा

मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 06:30 PM IST

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पप्पू हत्याकांड के एक महीने बाद उनके भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बंजरिया गांव निवासी शीलेंद्र उर्फ सोनू (16 वर्ष) का शव मंगलवार को दोपहर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पप्पू के हत्यारोपियों पर ही किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हाईवे से लोगों को हटाया। इसके बाद जाम खुल सका। शव को पोस्टमॉर्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें